अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather-update News-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

On: July 5, 2026 8:28 AM
Follow Us:
Weather-update News
---Advertisement---

Weather-update Newsदेश में मॉनसून अब पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और तेजी से उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्व के कुछ राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में आंधी, तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जिन 20 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में गर्मी और धूप से तो राहत मिल गई है, लेकिन अभी कई जगहों पर अच्छी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 जुलाई को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मॉनसून का तगड़ा असर दिखने वाला है। प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, आगरा, वाराणसी, देवरिया, बलिया, सोनभद्र और मिर्जापुर समेत कई जिलों में 9 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें
बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है।

राजस्थान के कई इलाकों में तूफानी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और चुरू समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी
महाराष्ट्र में हालात काफी गंभीर हैं। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए बहुत तेज बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को घरों से बाहर निकलते समय बेहद सावधानी बरतने को कहा है। इसके अलावा अमरावती, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर जैसे जिलों में भी 7 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में मौसम बदलने के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में 6 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुरा जैसे जिलों में बिजली गिरने की आशंका के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

ketan-agarwal-murder-case-‘मेरा भतीजा तो शरीफ है, कभी किसी लड़की के साथ नहीं देखा…’ पुणे मर्डर मिस्ट्री में नया ट्विस्ट, पुलिस की थ्योरी ने उड़ाए होश

Aadhaar Card Update-आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिना लाइन में लगे स्मार्टफोन से अपडेट करें Email, वो भी बिल्कुल मुफ्त

Moradabad Accident-आधी रात को मची चीख-पुकार! छत पर सोने गए परिवार पर कहर बनकर गिरी बिजली, महिला की हालत बेहद नाजुक

आगरा में ‘दृश्यम’ जैसी खौफनाक वारदात: पति को मारा, बाथरूम में दफनाकर बना दिया पक्का फर्श…

नाला निर्माण की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर 9वीं के छात्र की मौत

Leave a Reply