अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Delhi Weather Update : दिल्ली में आज और कल भी होगी बारिश, अलर्ट जारी

On: June 1, 2023 11:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Weather : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि मई के बाद अब जून की शुरुआत भी राहत भरी रहेगी। बारिश और आंधी की वजह से तापमान 6 जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। एक जून के लिए Weather विभाग ने राजधानी  में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद बारिश और आंधी कुछ कम हो जाएंगी।

Weather : बुधवार को रहा अधिकतम तापमान

इतना ही नहीं Weather विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। मई के इस बदले मौसम ने एक बार फिर लोगों के कूलर और एसी बंद करवा दिए हैं। धूप में गर्मी का कुछ अहसास हो रहा है। हालांकि छाया में मौसम आरामदायक बना हुआ है।

ये भी पढ़े – सचिवालय

जानिए कहा कैसा रह सकता है मौसम (Weather) का हाल

वहीँ दूसरी ओर बीते 36 घंटों के दौरान राजधानी सफदरजंग में 23.2 एमएम, पालम में 10 एमएम, लोदी रोड में 21.8 एमएम, रिज में 9.4 एमएम, आया नगर में 7.5 एमएम, पूसा में 53.5 एमएम, जाफरपुर में 10 एमएम, नजफगढ़ में 4.5 एमएम, पीतमपुरा में 13.5 एमएम और मयूर विहार में 12 एमएम बारिश हुई है। अब गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। आंधी के दौरान हवाएं 45 से 55 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी।

Read More : राहुल सिंह व रेश्मा शेख द्वारा अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म “दिल में सिर्फ तुम” 26 मई को बिहार व झारखंड में होगी रिलीज

जानिए कब से बढ़ सकता है तापमान

हालाँकि मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद दो जून को भी एक दो या जगहों पर आंधी और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। तीन जून से तापमान बढ़ेगा। 3 से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Weather

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!