जंगली सूअर के शिकार का वीडियो वायरल, तीन लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बदायूं। सोशल मीडिया पर जंगली सूअर के शिकार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की।तहरीर के आधार पर पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट-जय किशन सैनी

