अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पानी कागजों में ही नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे-Vasundhara

On: April 9, 2025 7:07 PM
Follow Us:
Vasundhara
---Advertisement---

झलावाड़: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता Vasundhara ने झालावाड़ जिले में पेयजल संकट को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा है कि पानी कागजों में ही नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचाना चाहिए।

शहीद केवल नाम नहीं, एक विचारधारा हैं: Rajiv Vashisht

Vasundhara मंगलवार को रायपुर कस्बे में पेयजल संकट की शिकायत पर जनजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के बीच फटकार लगाते हुए कहा ” ‘क्या जनता को प्यास नहीं लगती, सिर्फ़ आप अफ़सरों को ही लगती है। गर्मी में पेयजल संकट के कारण जनता त्रस्त हैं। अफ़सर तृप्त है। पानी कागजों में नहीं, लोगों के होठों तक पहुंचे। अफ़सर सो रहें है, लोग रो रहें हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।”

Vasundhara प्रधानमंत्री  मोदी ने 42 हज़ार करोड़ रुपए जल जीवन मिशन में दिए

Vasundhara ने सख़्त लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 42 हज़ार करोड़ रुपए जल जीवन मिशन में दिए हैं। पाई-पाई का हिसाब दो कि झालावाड़ के हिस्से की राशि का आपने क्या किया। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट निवारण के लिए हमारी सरकार तो पैसा दे रही है लेकिन अफसर योजनाओं की सही क्रियान्विति नहीं कर रहे। इसलिए राजस्थान के लोग प्यास से व्याकुल है। यह तो अप्रैल महीने का हाल है। जून-जुलाई में क्या होगा।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता दीपक सिंह झा सहित वहां मौजूद कई अधिकारी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाये तो श्रीमती राजे ने कहा कि लोगों के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। यहां ऐसा हरगिज नहीं चलेगा। इस अवसर पर श्रीमती राजे के पुत्र एवं सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने कड़ोदिया गांव में सीएचसी भवन एऊ मथानिया में पीएचसी भवन का उद्घाटन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply