अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : आज और कल भारी बारिश की संभावना, गदेरों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी

On: May 7, 2025 5:15 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Update
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से भले ही मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन पहाड़ पर अब यह समस्या बनने लगी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आज (बुधवार) और कल प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। इससे गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है।

 

Uttarakhand Weather Update : पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज (बुधवार) प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसका ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष तौर से उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में तेज बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। बारिश के दौरान गाड़-गदेरों के आसपास खड़े न होने की चेतावनी दी गई है।

 

Uttarakhand Weather Update : चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी, तापमान में गिरावट के आसार

चारधाम यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, ऐसे में यात्रियों से कहा गया है कि वे गर्म कपड़े और जरूरी सामग्री साथ रखें। मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

 

Uttarakhand : केंद्रीय गृह मंत्री ने की ऑनलाइन बैठक, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद, मॉक ड्रिल की तैयारियों पर हुई चर्चा

 

Uttarakhand Weather Update : दून में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव से परेशानी

दून में मंगलवार की शाम हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया, हालांकि कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। मंगलवार को सुबह मौसम खुला रहा, लेकिन दिन में धूप और हवाओं के बीच तापमान संतुलित रहा। शाम को करीब एक घंटे तक हुई बारिश के बाद दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा, आसमान में आंशिक बादल और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!