अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Today : उत्तराखंड के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

On: January 7, 2026 9:39 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Today
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Today :  देहरादून ।  उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिन में तेज धूप खिलने से कुछ राहत है, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड परीक्षा ले रही है। साथ ही पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। ऐसे में कई क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

छाये रह सकते बादल
पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। साथ ही पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा सकता है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने और शीत दिवस की स्थिति होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सुबह-शाम पड़ रही ठंड
मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन में तेज धूप खिली। जिससे ठंड से राहत मिली और अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

यलो अलर्ट किया जारी
वहीं, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा ऊधम सिंह नगर जनपद में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य स्वागत: CM धामी ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, पैर धोकर लिया आशीर्वाद

Uttarakhand Weather Update : पहाड़ों पर आफत की बारिश! सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद, 800 यात्री रोके गए; देहरादून में भारी बारिश

रिश्तों का कत्ल! उत्तराखंड में कलयुगी पिता ने 10 साल की बेटी से किया रेप, नशे में धुत होकर की हैवानियत

Almora News : सुबह-सुबह घर के बाहर से महिला को उठा ले गया बाघ, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

CM धामी का एक्शन: फोन पर सुनी चमोली के ग्रामीणों की फरियाद, आपदा में टूटी सड़क को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश

CM धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 FM’ का शुभारंभ, बोले- डिजिटल युग में भी कायम है रेडियो की विश्वसनीयता

Leave a Reply