अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में हवाओं का रुख आज से बदलने के आसार, तापमान बढ़ेगा; कोहरे की चेतावनी भी जारी

On: November 28, 2025 10:31 AM
Follow Us:
uttar pradesh
---Advertisement---

यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा है। हवाओं का रुख बदलने की वजह से हल्की गर्मी बढ़ सकती है। शुक्रवार से प्रदेश में पछुआ हवाओं की जगह दक्षिण-पश्चिमी या पुरवाई मिश्रित हवाएं चलने लगेंगी। पछुआ हवाओं के असर से गिर रहे तापमान पर अब रोक लगने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिनका प्रभाव अगले दिनों में देखने को मिलेगा।

Uttar Pradesh : बादलों की आवाजाही और तापमान में बढ़त

 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार से प्रदेश में कई जगह बादलों की आंशिक आवाजाही दिख सकती है। आने वाले तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इस दौरान घने कोहरे से भी राहत मिलेगी। हालांकि गुरुवार सुबह आगरा, बरेली, वाराणसी, लखनऊ, अमेठी, कानपुर और प्रयागराज में हल्का कोहरा देखने को मिला। इटावा 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि मेरठ में 7.5, बाराबंकी में 8 और कानपुर में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Uttar Pradesh : वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलने और बादल छाए रहने की स्थिति बनी है। इसी कारण प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उनके अनुसार अगले 2–3 दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ सकता है।

 

Uttarakhand News : सीएम धामी ने साफ कहा—तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का अंत

Uttar Pradesh : राजधानी लखनऊ में भी बदलेगा मौसम

 

राजधानी लखनऊ का मौसम भी एक बार फिर बदलने की तैयारी में है। कुछ दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाएं शुक्रवार से कमजोर पड़ेंगी और उनकी दिशा बदलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ में आंशिक बादल छाने की संभावना है। अगले तीन दिनों में यहां दिन और रात दोनों के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो क्रमशः 1.1 और 1.7 डिग्री की बढ़त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!