अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए चलेगा अभियान

On: February 17, 2026 9:07 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News-जनपद अमरोहा में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि पाने वाले 70% किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो चुकी है, शेष बचे 30% किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री गांव में प्रचार प्रसार करके कराई जाएगी। जिसके लिए एक वृहद अभियान चलाया जाएगा। किसान सम्मान निधि की अगली किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है जिन किसानों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई जाएगी उनके सम्मान निधि रुक जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री को किसान आईडी या गोल्डन कार्ड भी कहते हैं, भविष्य में सभी विभागों की योजनाओं का लाभ में किसान आईडी या फार्मर आईडी की आवश्यकता होगी। फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में जनपद अमरोहा प्रदेश में आठवें स्थान पर है। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बंधित अधिकारयों को निर्देश दिया कि समस्त किसानों की शत प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री 31 मार्च तक बनवाना सुनिश्चित कराएं।

फार्मर रजिस्ट्री के फायदे

1) खाद की दुकान पर फार्मर रजिस्ट्री दिखाकर आप अपनी भूमि के अनुसार खाद ले सकते हैं , खतौनी दिखाने की जरूरत नहीं रहेगी
1) क्रय केंद्रों पर गेहूं, धान, सरसों इत्यादि बेचने हेतु सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी
2) किसान क्रेडिट कार्ड मात्र तीन दिनों में बन जाएगा
3) आपदा से फसलों में क्षति होने पर क्षतिपूर्ति
4) सम्मान निधि के लिए अनिवार्य
5) अन्य योजनाओं में सीधा लाभ

सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी नहीं बनी है, वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री अति शीघ्र बनवा लें अन्यथा सम्मान निधि की आने वाली अगली किस्त रुक जाएगी।

फॉर्मर रजिस्ट्री जन सेवा केंद्रों, कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल, पंचायत सहायक द्वारा अथवा स्वयं भी कर सकते हैं।

सेल्फ मोड का प्रयोग करते हुए किसान अपने मोबाइल से अपनी अथवा किसी अन्य की फॉर्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं

आवश्यक प्रपत्र
1) आधार से लिंक मोबाइल नंबर
2) आधार नंबर
3) खतौनी अथवा गाटा संख्या

फार्मर रजिस्ट्री के फायदे
1) क्रय केंद्रों पर गेहूं, धान, सरसों इत्यादि बेचने हेतु सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी
2) किसान क्रेडिट कार्ड मात्र तीन दिनों में बन जाएगा
3) आपदा से फसलों में क्षति होने पर क्षतिपूर्ति
4) सम्मान निधि के लिए अनिवार्य
5) अन्य योजनाओं में सीधा लाभ

फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी अथवा जन सेवा केंद्र से संपर्क करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply