अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मांगे पूर्ण न होने पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार वेलफेयर एसोसिएशन पंचायत मित्र ने 2 जून से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल किए जाने का एडीओ को सौंपा ज्ञापन

On: June 2, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मांगे पूर्ण न होने पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार वेलफेयर एसोसिएशन पंचायत मित्र ने 2 जून से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल किए जाने का एडीओ को सौंपा ज्ञापन

सहसवान (बदायूं)उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार वेलफेयर पंचायत मित्र संगठन के तत्वाधान में संगठन ने विकासखंड कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए खंड विकास अधिकारी के नाम एडियो आईएसबी के पी सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई किए जाने अन्यथा की स्थिति में आज से (02/06/2026 से कलम बंद हड़ताल पर चले जाने की धमकी देते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश ग्राम रोजरोजगार वेलफेयर एसोसिएशन पंचायत मित्र लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 4 अक्टूबर वर्ष 2021 को सौंप गए ज्ञापन में हर पॉलिसी लागू किए जाने मानदेय में बढ़ोतरी, 20 वर्षों से कार्यरत रोजगार सेवकों को नियमित ही कारण किए जाने सहित कई मांगों का ज्ञापन दिया गया था परंतु आज तक मुख्यमंत्री द्वारा कोई भी मांग पूर्ण नहीं की गई।
पूर्व में दिए गए ज्ञापन से आकोर्षित रोजगार सेवको ने विकासखंड कार्यालय सहसवान पर एकत्रित होकर एक सभा की सभा मैं मुख्यमंत्री द्वारा मांगे पूर्ण न किए जाने पर नाराजगी प्रकट की गई तथा प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के नाम देने का प्रस्ताव पारित किया गया प्रस्ताव में मांगे पूर्ण न होने पर 2 जून वर्ष 2026 से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर जाने की धमकी दी गई।

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार वेलफेयर एसोसिएशन पंचायत मित्र विकासखंड सहसवान अध्यक्ष विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने विकासखंड कार्यालय पर जमकर हंगामा किया नारेबाजी की तथा खंड विकास अधिकारी की गैर मौजूदगी में एडियो आईएसबी बी केपी सिंह को ज्ञापन सोपा तथा माँगे पूर्ण किए जाने की मांग करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि अगर मांगे पूर्ण नहीं हुई तो 2 जून 2026 से समस्त उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे।
ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार प्रमोद कुमार सतीश चंद्र अवनीश कुमार भवानी शंकर राकेश कुमार सिंह कपूर चंद ओमपाल धर्मवीर विपिन कुमार सहित अनेक रोजगार सेवक उपस्थित थे।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply