अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP assembly का 18 फरवरी से बजट सत्र, सर्वदलीय बैठक के बाद नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

On: February 18, 2025 10:46 AM
Follow Us:
UP assembly
---Advertisement---

लखनऊ। UP assembly के बजट सत्र का मंगलवार से आगाज हो रहा है। बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। सतीश महाना ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सभी पार्टियों ने विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया।

Victory of ‘Double Engine Government’, Yogi congratulates supporters

 

UP assembly योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि सदन में महाकुंभ पर चर्चा हो

UP assembly अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि सदन में महाकुंभ पर चर्चा हो, अगर ऐसा कोई प्रस्ताव सदन में पेश किया जाता है तो मैं उस पर विचार करके समय दूंगा। इस समय पूरी दुनिया की नजरें यूपी में चल रहे महाकुंभ पर टिकी हुई हैं। ऐसे में सदन में कोई भी नेता भोजपुरी, अवधी, बुंदेली और हिंदी समेत अंग्रेजी में अपने विचार रख पाएगा। हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा में जो भी हो रहा है, उसे पूरा देश फॉलो कर रहा है।” कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, “सरकार ने बताया है कि 18 फरवरी से 5 मार्च तक बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। सरकार का ट्रैक रहा है कि वह सदन में चर्चा न कराकर सत्र को लगातार छोटा करती जा रही है। प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और समस्याएं बड़ी हैं। यहां किसानों, नौजवानों की बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिलाओं से जुड़े विषय और स्वास्थ्य तथा शिक्षा का मुद्दा है। इन सब पर चर्चा होनी चाहिए। पिछली बार भी हमने देखा है कि कभी चार दिन का सदन है तो कभी पांच दिन का सदन है। पहले चर्चाएं होती थी, लेकिन अब यह परंपरा भी समाप्त हो गई है। हमारी मांग है कि बजट सत्र की अवधि को बढ़ाया जाए।”

UP assembly महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आए हैं

उन्होंने महाकुंभ की बात करते हुए कहा, “इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आए हैं, लेकिन महाकुंभ में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं थी। महाकुंभ में कई ऐसी घटनाएं हुई, जिसमें से भगदड़ में 30 लोगों की जान गई। इस मुद्दे पर भी सदन में चर्चा होनी चाहिए।” आरएलडी विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा, “आज बैठक हुई, जिसमें सदन के अध्यक्ष ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और सभी राजनीतिक नेताओं ने अपनी सहमति व्यक्त की। बजट सत्र के दौरान उठाए गए सभी बिंदुओं पर वह पूरा सहयोग करेंगे।”

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply