अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया ककोड़ा मेले का उद्घाटन, गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब…

On: November 4, 2025 7:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया ककोड़ा मेले का उद्घाटन, गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब…

बदायूं के कादरचौक में प्रसिद्ध मेला ककोड़ा का आज मंगलवार को विधिवत शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गंगा आरती कर आस्था का संदेश दिया।

कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान पर्व से पूर्व ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है।आज मंगलवार को सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, बसों और निजी वाहनों से पहुंचते रहे। पूरा मेला परिसर’हर हर गंगे’ के जयकारों से गूंज उठा।बुधवार को मुख्य स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना जताई जा रही है।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जनप्रतिनिधि जितेंद्र यादव, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।मेले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम:-प्रशासन की ओर से मेले में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गंगा किनारे तैराक और जल पुलिस तैनात की गई है। गंगा में बल्लियां लगाकर स्नान क्षेत्र को सीमांकित किया गया है ताकि कोई गहराई की ओर न जा सके। पीएसी और पुलिस बल लगातार निगरानी में जुटे हैं, वहीं ड्रोन कैमरों से भी मॉनिटरिंग की जा रही है।प्रदर्शनी, सांस्कृतिक पंडाल और स्काउट कैंप भी बने आकर्षण का केंद्र:-मेले में मंगलवार को प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मंच और स्काउट कैंप का भी उद्घाटन किया गया।शाम होते-होते गंगा तट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा गया।मेले में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अलावा कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ बैलगाड़ी से यहां पहुंचे हैं।12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर भी:-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मेले में विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है, जिसमें श्रद्धालु 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे।मंदिर को सुसज्जित करने में कार्यकर्ता दिनभर जुटे रहे और उद्घाटन के साथ ही मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।जिला पंचायत की ओर से मेले की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी की गई है। हर दिशा में प्रशासनिक अमला मुस्तैद दिखाई दिया ताकि मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेले में कोई अव्यवस्था न हो।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply