नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Udit Raj ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के अब तक न पकड़े जाने पर शुक्रवार को तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के हालिया बयानों पर भी टिप्पणी की।
अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन से घबराई सरकार, नेशनल हेराल्ड केस में लगाए जा रहे झूठे आरोप : Udit Raj
उदित राज ने वाल किया कि पहलगाम हमले के पीछे जो आतंकी थे, वे अब तक पकड़े क्यों नहीं गए? अगर सेना को स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करने दी जाती, तो पाकिस्तान अब तक सबक सीख चुका होता। इसकी बजाय, भारत की किस्मत का फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उदित राज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम द्वारा ‘इंडिया’ ब्लॉक को लेकर दिए गए बयान पर कहा, “हां, गठबंधन में कुछ कमियां हैं। लेकिन, चिदंबरम देश के सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्रियों और अत्यंत विद्वान अधिवक्ताओं में गिने जाते हैं। वह एक अनुभवी नेता हैं और उन्हें गठबंधन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग दलों से संवाद करना चाहिए।”
Udit Raj अगर सेना को स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करने दी जाती, तो पाकिस्तान अब तक सबक सीख चुका होता
राजस्थान से कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के इस बयान पर कि पहलगाम हमले में धार्मिक आधार पर टारगेटिंग के ठोस सबूत नहीं हैं, उदित राज ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह बेनीवाल की व्यक्तिगत राय है, पार्टी की नहीं। मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं। आतंकियों ने वाकई धर्म पूछकर निहत्थे लोगों को मारा। वे हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज में बंटवारा करना चाहते थे और धर्म के आधार पर हिंसा को अंजाम दिया।

