सर्राफ की दुकान के सामने खड़ी बाइक पर जेवर से भरा हुआ बैग से जेवर निकाल कर दो नकाबपोश महिलाएं हुई रफू चक्कर,
पीड़ित बाइक खड़ी करके अपनी दुकान पर कोई सामान लेने गया था अंदर,
पीड़ित जब लौट कर आया तो बाइक पर टंगे बैग में जेवर न देखकर हो उठा परेशान,
पीड़ित ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर थाना पुलिस को दी
नकाबपोश महिलाओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए दिया प्रार्थना पत्र,
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडोलिया पट्टी तासौल निवासी रत्नेश पुत्र शैतान सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मुख्य बाजार बिशुनगंज स्थित राजा आर्य सराफ के यहां से चांदी की रेशम पट्टी सोने की दो चूड़ी एक सोने की जंजीर एक टीका सोने का लेकर बैग में रखकर मोटरसाइकिल के बैग हैंडल में टांगकर मोहल्ला अकबराबाद चौराहा से हरदत्तपुर जाने बाले मार्ग पर स्थित अपनी दुकान के सामने जेवर से भरा बैग मोटरसाइकिल पर टांगकर अपनी दुकान में अंदर चला गया।
जब लौट कर आया तो उसने देखा कि उसके बैग में सोने का कोई भी जेवरात नहीं है जेवरात ना मिलने से वह परेशान हो उठा उसने पड़ोस में लगे कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी फुटेज में नकाबपोश दो महिलाएं दिखाई दे जो मोटरसाइकिल पर टंगे बाग में से जेवर निकलते दिख रही हैं।
परंतु नकाबपोश होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई है।सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस से उपरोक्त नकाबपोश महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके चोरी करके ले जाए जेवरात बरामद कराए जाने की मांग की है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

