अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं के दो सीओ बदले, रजनीश उपाध्याय कासगंज और केके तिवारी गोंडा भेजे गए 

On: June 4, 2026 8:03 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं के दो सीओ बदले, रजनीश उपाध्याय कासगंज और केके तिवारी गोंडा भेजे गए 

प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 206 क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

बदायूं। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 206 क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं।बदायूं में तैनात दोनों क्षेत्राधिकारी भी इस फेरबदल की जद में आए हैं।सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय और सीओ बिल्सी केके तिवारी का तबादला कर दिया गया है,जबकि दो नए अधिकारियों को बदायूं भेजा गया है।शासन की ओर से जारी तबादला सूची में सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को बदायूं से कासगंज भेजा गया है।रजनीश उपाध्याय मार्च 2025 में बदायूं आए थे और तब से नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी और कानून-व्यवस्था से जुड़े अभियानों का संचालन किया गया।

वहीं संभल में तैनात आलोक सिद्धू को बदायूं भेजा गया है। इसके अलावा देवरिया से अंशुमान श्रीवास्तव का भी तबादला बदायूं किया गया है। सीओ बिल्सी केके तिवारी को स्व सहायक सेनानायक,30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के पद पर भेजा गया है।केके तिवारी 20 अक्टूबर 2024 को फिरोजाबाद से दातागंज सीओ बनकर बदायूं आए थे।12 मार्च 2026 में हुए एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड के बाद उनका सर्किल बदला गया था और उन्हें बिल्सी सीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News : वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कल गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाई अलर्ट पर प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Hasanpur News-हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत और अरुण कुमार को दी भावभीनी विदाई

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Leave a Reply