अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बरेली हाईवे पर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक शराब से भरा ट्रक पलटा,चालक घायल

On: July 23, 2024 1:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बरेली हाईवे पर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक शराब से भरा ट्रक पलटा,चालक घायल

बदायूं|मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के समीप बरेली हाईवे पर मंगलवार की सुबह चालक को झपकी आने से शराब से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

देसी शराब से लदा ट्रक बरेली से बदायूं गोदाम पर आ रहा था। यह ट्रक मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था। तभी अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक को चोट आई है।हादसे के बाद आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया। क्रेन से ट्रक सीधा कराया गया।समर इंडिया….  

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply