Delhi जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी, उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का संचालन ठप

देहरादून। Delhi के लिए बीएस-4 साधारण बसों का संचालन बंद होने के 24 घंटे बाद मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वोल्वो बसों…

देहरादून। Delhi के लिए बीएस-4 साधारण बसों का संचालन बंद होने के 24 घंटे बाद मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वोल्वो बसों का संचालन भी ठप हो गया। परिवहन निगम के पास कुल 52 वोल्वो हैं, जिनमें अब केवल 12 बीएस-6 बसें ही ऐसी हैं, जो दिल्ली जा सकती हैं।
ऐसे में 40 बसें फिर खड़ी हो गई हैं। हालांकि, मंगलवार सुबह 11 बजे तक निगम ने बीएस-4 वोल्वो बसों का दून से Delhi के लिए संचालन किया, लेकिन सात बसें भेजने के बाद दिल्ली सरकार की चेतावनी पर निगम ने बाकी बसों का संचालन रोक दिया। वोल्वो बसों पर रोक के बाद निगम ने इन बसों की आनलाइन टिकट बुकिंग पर भी रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *