अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा का मजबूत घेरा, 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगी पुलिस की 9 पीआरवी

On: May 9, 2026 12:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा का मजबूत घेरा, 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगी पुलिस की 9 पीआरवी

बदायूं।गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहां 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की गई है। वहीं डायल-112 सेवा को नई हाईटेक पीआरवी गाड़ियां देकर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को भी और मजबूत किया गया है।इसके साथ ही शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं, जाम और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी बनाई जा रही है।पुलिस प्रशासन इसके लिए व्यापार मंडलों और स्थानीय व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

कल शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने डायल-112 की छह नई पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान अधिकारियों ने नई गाड़ियों की कार्यप्रणाली और उनके उपयोग को लेकर भी जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाओं की गति और क्षमता दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

बताया गया कि इन नई गाड़ियों को आधुनिक संचार प्रणाली और आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय तथा क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply