अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

घर के बाहर खेलते-खेलते तालाब में गिरी तीन साल की बच्ची.. डूबने से हुई मौत

On: June 9, 2024 6:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर के बाहर खेलते-खेलते तालाब में गिरी तीन साल की बच्ची.. डूबने से हुई मौत

बदायूं।बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा में शनिवार की शाम तालाब के किनारे खेल रही तीन वर्षीय की बच्ची तालाब में गिर गई। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
रायपुर मजरा में वासिद अली गांव में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका घर गांव में तालाब के किनारे बना हुआ है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी तीन वर्षीय बड़ी पुत्री बरकत को 10 रुपये देकर काम करने को चला गया।
बरकत खेलते हुए तालाब के किनारे पहुंच गई। इसी दौरान वह तालाब में गिरकर डूब गई। परिजनों को जब काफी देर तक बरकत कहीं नजर नहीं आई को उसको तलाश करना शुरू किया गया। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।करीब एक घंटे के बाद उसे तालाब में उतराता देखा गया।
परिजन उसको निकाल कर आनन-फानन पास के गांव पुसगंवा में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के लोगों ने उसको दफन कर दिया। बरकत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply