अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Kapil Sharma समेत इन स्टार्स को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

On: January 23, 2025 2:12 PM
Follow Us:
These stars including Kapil Sharma received death threats, connection from Pakistan
---Advertisement---

बॉलीवुड के अलावा टीवी स्टार्स को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma के साथ राजपाल यादव को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। कथित रूप से यह ईमेल पाकिस्तान से आया है। इन दोनों स्टार्स के अलावा सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी मिली है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। डांसर और कॉमेडियन को निशाना बनाया गया है। इन स्टार्स को धमकी ईमेल के जरिए मिली है जिससे एक बार फिर मुंबई शहर में खलबली मच गई है। सैफ अली खान पर हमला होने के एक हफ्ते बाद ही इन सितारों को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसका कनेक्शन सीधे पाकिस्तान से बताया जा रहा है।
Kapil Sharma समेत इन स्टार्स को मिली धमकी
सुपरस्टार्स को जो जान की धमकी मिली है। उस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच जारी है। इन सितारों को ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि अगर आठ घंटे में इन सितारों की तरफ से जवाब नहीं आया तो कार्रवाई करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है। मुंबई पुलिस ने सेक्शन 351(3) के तहत केस फाइल किया है। फिलहाल एक्टर या फिर उनके परिवार की ओर से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।
पुलिस ने धमकी भरे मामले में की FIR दर्ज
सामने आया है कि विष्णु नाम के शख्स ने ये ईमेल भेजे हैं। जिसमें कहा गया है कि ‘ये सब कोई पब्लिसिटी स्टंट के तहत हम लोग नहीं कर रहे हैं। हमारे पास तुम्हारी सारी एक्टिविटी की जानकारियां हैं। हम अगले 8 घंटे के अंदर आपसे तुरंत रिस्पॉन्स की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिला तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं-विष्णु। फिलहाल पुलिस आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर धमकी देने वाले का पता लगा रही है।’

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

entertainment news-न्यूज़ एंकरिंग से लेकर फिल्मों तक… नागपुर की उषा अमेसर ने मायानगरी में गाड़े सफलता के झंडे

J.P.T. प्रोडक्शन के ‘प्राइड ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में बिखरेगा सितारों का जलवा, ‘तारक मेहता…’ फेम जॉनी मिशरुद्दीन शेख होंगे मुख्य अतिथि

Entertainment news-दूरदर्शन के नए शो में जलवा बिखेरेंगी मुंबई की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मित्तल और उनकी बेटी मुश्कान मित्तल

मुंबई में सजेगी सितारों की महफिल: ‘प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026’ में चीफ गेस्ट होंगे बॉलीवुड एक्टर शहज़ाद आर खान

Pride of Excellence Awards 2026-तारक मेहता…’ फेम कमल घीमीराय बढ़ाएंगे “प्राइड ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026” की शान, होंगे VIP चीफ गेस्ट

Entertainment news-‘चाइल्ड किंग’ में रहस्यमयी ‘नीरा’ बनेंगी अभिनेत्री श्रीदीपा डे, कुकू FM के नए शो में लाएंगे बड़ा ट्विस्ट

Leave a Reply