बिसौली में लाखों की चोरी का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बदायूं| बिसौली में घर का ताला तोड़कर आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका।पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मुखबिर तंत्र की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
घटना का विवरण:-बिसौली कोतवाली क्षेत्र की खाटू श्याम कॉलोनी,दबतोरी रोड में रहने वाले विपिन शर्मा के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका।विपिन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जून को वह अपनी पत्नी के साथ आवश्यक कार्य से वजीरगंज गए थे।दोपहर करीब तीन बजे लौटने पर घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला।ऊपर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था।जांच करने पर करीब आठ लाख रुपये की नकदी गायब मिली।इसके अलावा एक सोने की जंजीर,एक पुरुषों की अंगूठी,एक जोड़ी झाले,एक कंठी,बच्चों के दो सोने के ओम,एक जोड़ी पायल और मंगलसूत्र भी चोरी हो चुका था।
पुलिस की कार्रवाई:-घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है ताकि चोरी में शामिल लोगों का सुराग लगाया जा सके।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।उधर,दिन-दहाड़े हुई इस बड़ी चोरी के बाद कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

