अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वन दरोगा पर हमला करने वाला जंगली सूअर पकड़ा गया, ककोड़ा के जंगल में छोड़ा..

On: December 30, 2025 7:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वन दरोगा पर हमला करने वाला जंगली सूअर पकड़ा गया, ककोड़ा के जंगल में छोड़ा..

उझानी थाना क्षेत्र में वन दरोगा पर हमला करने वाले जंगली सूअर को पकड़ लिया गया।वन विभाग का दावा है कि रेस्क्यू टीम ने जंगली सूअर को पकड़ा है।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रेस्क्यू टीम के आने से पहले ही जंगली सूअर को पकड़ लिया गया था। 

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के सिरसौली गांव में पांच दिन से ग्रामीणों में दहशत की कारण बने जंगली सूअर को मंगलवार दोपहर पकड़ लिया गया।ग्रामीणों ने सुबह से ही उसकी घेराबंदी कर ली, लेकिन सूअर ने कई बार छकाया।वन विभाग ने रेस्क्यू के दौरान सूअर पकड़े जाने का दावा किया है।लेकिन ग्रामीण टीम के आने से पहले ही सूअर को पकड़ने की बात कह रहे हैं।

उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिरसौली में मेहरबान प्रजापति के खेत में सुबह जंगली सूअर देखे जाने का शोर मचा तो ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े।25 से अधिक ग्रामीणों ने मेहरबान के खेत के आसपास घेरा बनाकर उसे पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी।इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को मिली तो वन दरोगा के साथ कर्मचारियों की रेस्क्यू टीम को मौके की ओर रवाना कर दिया। दोपहर बाद जंगली सूअर पकड़ लिया गया।जाल में फंसे सूअर ने जाल से बाहर निकलने की कोशिश भी की।

ग्रामीण पुष्पेंद्र ने बताया कि वन विभाग की टीम के आने से पहले ही जंगली सूअर को पकड़ लिया गया था। बाद में वन कर्मी एक निजी वाहन से जंगली सूअर को लेकर कादरचौक क्षेत्र में ककोड़ा के वन आरक्षित क्षेत्र में पहुंचे। जंगली सूअर ककोड़ा क्षेत्र में छोड़ा गया है।बता दें कि इसी जंगली सूअर ने पांच दिन पहले वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह पर हमला कर दिया था। हमले में वन दरोगा लहूलुहान हो गए थे। उनका अभी भी बरेली में इलाज चल रहा है।सूअर पकड़े जाने की बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस महसूस की है। 

भाकियू ने दी थी आंदोलन करने की चेतावनी:‌-भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने बताया कि जंगली सूअर के मुद्दे पर वन विभाग की अनदेखी को लेकर सोमवार दोपहर अफसरों से मिले थे। डीएम को संबोधित ज्ञापन भी दिया गया था।इसके बाद ही वन विभाग के अफसर जागे हैं।वन कर्मियों ने तो ग्रामीणों को जोखिम में छोड़ दिया था।डीएफओ निधि चौहान ने बताया कि सिरसौली के पास जंगली सूअर पकड़ लिया गया है।वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया था।सूअर ककोड़ा के जंगल में छोड़ा गया है।इसे लेकर टीम की ककोड़ा के जंगल में हालात पर नजर बनी रहेगी।

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news :- अंतिम पंचवर्षीय योजना वर्ष 2021/26 की संभावित अंतिम क्षेत्र पंचायत बोर्ड सहसवान की बैठक 21 जनवरी को

Social Reform : अमरोहा कलेक्ट्रेट में गूंजी शपथ- “हम बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भारत”, शिक्षा पर दिया जोर

Amroha News-अमरोहा DM का बड़ा फैसला, पीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाजपीएम सूर्य घर योजना में सुस्ती दिखाने वाले अफसरों पर गिरी गाज

Amroha News : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, हसनपुर में 23 जनवरी को लगेगा ‘रोजगार शिविर’

Amroha News : अमरोहा को ‘निपुण’ बनाने के लिए लखनऊ से पहुंचीं मोहिनी ठाकुर

Sainik School Success : धनौरा के BSD एकेडमी का जलवा! सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 34 मेधावियों ने गाड़े झंडे

Leave a Reply

error: Content is protected !!