अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जहर खुरानी का शिकार हुए वृद्ध यात्री को परिवहन निगम बस परिचालक धक्के देकर हाईवे पर उतार कर हुआ फरार

On: November 1, 2025 12:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जहर खुरानी का शिकार हुए वृद्ध यात्री को परिवहन निगम बस परिचालक धक्के देकर हाईवे पर उतार कर हुआ फरार

मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्री यत्री को एंबुलेंस में डालकर भेजा सीएचसी सहसवान

हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वृद्ध को भेजा जिला चिकित्सालय,

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अधिकारियों द्वारा निगम पर चालकों को निर्देश हैं।कि जहर खुरानी का शिकार हो जाए तो दो तत्काल निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार उपलब्ध कराए।परंतु बेरहम बस चालक निगम की बस में जहर खुरानी गिरोहों का शिकार हुआ एक 70 वर्षीय वृद्ध जो दिल्ली से बदायूं बस में यात्रा कर रहा था उसे निगम बस चालक परिचालक बदायूं मेरठ राज्य मार्ग सहसवान उझानी मार्ग के मध्य सालिक नगला के निकट अली पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे दोपहर 1:45 बजे के लगभग वृद्ध को नशे की हालत में धक्का देकर उतार कर बस को भगा ले गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बस का पीछा करने का भी प्रयास किया।परंतु बस की गति इतनी तेज थी कि वह उसे पकड़ने में नाकाम साबित हुए।

मामले की जानकारी मिलते ही पहुंची थाना कोतवाली पुलिस एवं एंबुलेंस के माध्यम से पुलिस ने घायल एवं नशे में वृद्ध को एंबुलेंस में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां नशे की हालत में वृद्ध ने अपना नाम डालचंद पुत्र होरीलाल माता का नाम लीलावती थाना कस्बा अलापुर जनपद बदायूं बताया तथा वृद्ध ने यह भी बताया कि वह चंद्र विहार दिल्ली में मजदूरी करता है तथा आनंद विहार बस स्टेशन से वह अपने घर के लिए बैंठा था वृद्ध ने यह भी बताया की बस में किसी ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया था जिससे वह बेहोश हो गया उसे पता नहीं वह कहां पर है।चिकित्सक ने वृद्ध की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।मामले में गंभीर विषय यहां यह है कि अगर उपरोक्त बस चालक जिसमें वृद्ध यात्री यात्रा कर रहा था और वही बस जिला मुख्यालय बदायूं जा रही थी तो उपरोक्त आरोपी बस का स्टाफ वृद्ध को जिला चिकित्सालय में ले जाकर उपचार के लिए भर्ती करा देते तो उनका यह मानवता का परिचय होता परंतु उन्होंने वृद्ध को नशे की हालत में सड़क पर डालकर मानवता को तार तार कर दिया यह सवाल आज दिन-भर नगर में चर्चा का विषय बना रहा।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply