अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बेचने वाला ही लूट ले गया ट्रक, कोर्ट के आदेश पर उसहैत थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

On: December 18, 2025 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बेचने वाला ही लूट ले गया ट्रक, कोर्ट के आदेश पर उसहैत थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।ट्रक लूट मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उसहैत थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कटरा साहदातगंज निवासी अवनेश कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के जिला भिंड के गांव गोकुलपुर निवासी राजेश कुमार, सोनू चौहान व मोहित शर्मा ट्रक लूट ले गए थे।अवनेश का कहना है कि उन्होंने राजेश से ही वह ट्रक खरीदा था।अवनेश ने बताया कि वह ट्रक का पंजीकृत स्वामी है।वह स्वयं ट्रक का परिचालन करता है। 11 मार्च 2025 को शाम छह बजे वह कटरा सहादतगंज से परिचालक राहुल के साथ सिकंद्राबाद एसीसी सीमेंट फैक्टरी पर लोडिंग कटाने के लिए ट्रक लेकर गया था।फैक्टरी से कुछ दूर पहले संगम ढावा पर ट्रक खड़ा कर आराम कर रहे थे।

12 मार्च की सुबह पांच बजे ट्रक के पूर्व स्वामी राजेश कुमार अपने साथियों के साथ गाड़ियों से आए और परिचालक के साथ ट्रक को भी बंदूक दिखाकर अपने चालक से ट्रक चलवाकर ले गए। मेरे परिचालक को फतेहाबाद में ट्रक से उतार दिया। इसके बाद वह थाने व अधिकारियों के चक्कर लगता रहा।लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। परेशान होकर उसने कोर्ट का सहारा लिया।अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हो सका है।पुलिस ने विवेचना शुरू की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!