अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान में गोवंशीय पशुओं के अवशेषों का मिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी

On: September 15, 2025 3:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान में गोवंशीय पशुओं के अवशेषों का मिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी

पुलिस की कार्य प्रणाली पर लगा सवालिया निशान

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पशु प्रेमियों एवं बहुसंख्यक समाज के लोगों में भारी आक्रोश

मौके पर पहुंचे पुलिस आला अफसर, पशुओं के अवशेषों को लिया अपनी सुपुर्दगी में

गोवंशीय पशु तस्करों को भूड क्षेत्र बना सुरक्षित स्थान

सहसवान (बदायूं) जनपद बदायूं में थाना कोतवाली सहसवान गोवंशीय पशु तस्करी के मामले में पूर्व से ही बदनाम रहा है इस बदनामी का तमगा कुछ दिन के लिए तो हट गया था परंतु बीते एक पखवाड़े से भूड क्षेत्र के ग्राम आनंदीपुर आलमपुर याहियापुर जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा रविवार की शाम 6:00 बजे के लगभग थाना कोतवाली पुलिस ने बजरंग दल एवं पशु प्रेमियों के साथ मौके पर पहुंचकर तीन गोवंशीय पशुओं के अवशेष जंगल के कबार से बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं तथा उनका चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के लिए उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दे दी है।

सोमवार की सुबह जंगल से बरामद गोवंशीय पशुओं के अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
गौर तलब है शनिवार की रात 10:00 बजे के लगभग पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा बजरंग दल के कार्यकर्ता व अन्य समाज से भी लोग पुलिस को सूचना देकर ग्राम आनंदिपुर के जंगल में पहुंच गए जहां एक खेत के कुएं से आधा दर्जन से ज्यादा गोवंशीय पशुओ के अवशेष बरामद कर पुलिस को मौके पर पहुंचने की सूचना दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से कुएं में पड़े हुए गोवंशीय पशुयो के अवशेषों को निकलवा कर एकत्रित किया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं के अवशेषों को एकत्रित कर लिया तथा रविवार को मौके पर पहुंचे उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा कर्मवीर राज सिंह ने टीम के साथ गोविंद सिंह पशुओं के अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण किया चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत उनके अवशेषों को गड्ढे खुदवा कर मिट्टी से दबा दिया गया।उपनिरीक्षक रामायण सिंह द्धारा मामले की अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रविवार की रात भूड क्षेत्र के जंगल ग्राम आनंदीपुर में मिले पशु अवशेषों का मामला ठंडा भी नहीं हो पाया था की शाम को 6:00 के लगभग बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली पुलिस को जंगल में पहुंच कर जानकारी दी की गोवंशीय पशुओं के और अवशेष जंगल में पड़े हुए हैं जिस पर मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर एवं कर्मचारियों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाकर तीन गोवंशीय पशुओं के और अवशेष बरामद कर लिए सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बीते दो दिनों से गोवंशीय पशुओं के मिल रहे अवशेष सहसवान कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।गोवंशीय पशु प्रेमी तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली पुलिस की संदिग्ध कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा की भूड क्षेत्र जिसमें ग्राम आलमपुर, आनंदीपुर, याहियापुर खंदक के अलावा कई ऐसे अन्य गांव का जंगल गोवंशीय पशु तस्करों को मुफीद साबित हो रहा है।उन्होंने आरोप लगाया की गोवंशीय पशु तस्कर क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की हत्या करके उनके मांस को ले जाकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।तथा उनके अवशेष जंगल में मिलने से यह संदेश दे रहे हैं।की सहसवान कोतवाली क्षेत्र का उपरोक्त भूड क्षेत्र गोवंशीय पशु तस्करों को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रहा है।

 

बीते दो दिनों से उपरोक्त क्षेत्र में लगातार मिल रहे गोवंशीय पशुओं के अवशेषों से पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदिग्ध होती जा रही है।
पशु प्रेमी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं प्रभारी निरीक्षक पर गोवंशीय पशु तस्करों की साथ गांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि भूड क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने का सिलसिला यह बताता है प्रभारी निरीक्षक की ढुलमुल नीति का परिचायक है।उन्होंने प्रभारी निरीक्षक की आला अफसर से कार्य प्रणाली की जांच कराये जाने की मांग करते हुए तत्काल प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण की जाने की भी मांग की है उन्होंने कहा की वर्तमान प्रभारी निरीक्षक गोवंशीय पशु तस्करों द्धारा गोवंशीय पशुओं की खुलेआम की जा रही निर्मम हत्या को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

 

थाना कोतवाली पुलिस ग्राम आनंदीपुर, याहियापुर आलमपुर के जंगल में गोवंशीय पशु तस्करों द्वारा घुमंतू गोवंशीय पशुओं की हत्या करके जंगल से बरामद किए गए तीन पशुओं के अवशेषों को एकत्रित करके चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने के लिए मामले की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी को दे दी है। पशु चिकित्साधिकारी द्धारा सोमवार की सुबह गोवंशीय पशुओं के मिले अवशेषों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।बरहाल भूड़ क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के लगातार मिल रहे अवशेषों से यह संकेत साफ है की थाना कोतवाली पुलिस और गोवंशीय पशु तस्करों के बीच कुछ ना कुछ तो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बरहाल अब देखना है।कि जिले के आला अफसर सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गोवंशीय पशु तस्करों द्धारा गोवंशीय पशुओं की जा रही निर्मम हत्याओं के सिलसिले को कैसे रोक पाएंगे यह सवाल क्षेत्र की जनता पुलिस के आला अफसर से कर रही है।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply