नाबालिक पुत्री अपने तथा विवाहित बहन के आठ लाख रुपये के जेवर लेकर दिन दोपहर घर से हुई रफू-चक्कर
पीड़ित मां ने एक महिला सहित 6 लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
पीड़िता ने पुलिस से जेवरात तथा पुत्री को सकुशल बरामद किए जाने की लगाई गुहार
बदायूं।जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के नगर मोहल्ला निवासी एक पीड़ित माता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को उसकी गैरमौजूदगी में मोहल्ला आरिफपुर नवादा निवासी फरमान आदिल मोहसिन पुत्रगण फहीम मुन्नी पत्नी फहीम शाकिर, ताहिर पुत्रगण तुल्लन निवासी मोहल्ला खंडसारी दोपहर 11:30 बजे के लगभग घर से अपनी मीठी मीठी बातों के जाल में उलझाकर घर में मेरी नाबालिक पुत्री तथा उसकी विवाहित बहन के आठ लाख रुपये से अधिक के जेवर उपरोक्त लोग एक राय होकर घर से निकलवाकर जबरन अपने साथ ले गए।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

