अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक माह पूर्व हुई सत्यवीर की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर एसएसपी से मिले परिजन..

On: September 22, 2025 6:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

एक माह पूर्व हुई सत्यवीर की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर एसएसपी से मिले परिजन..

बदायूं।कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर तालाब किनारे एक माह पूर्व मिली युवक के लाश के मामले में परिवार वालों ने हत्या किए जाने की बात कही है।उनका कहना है कि पुलिस उनकी कोई बात नहीं सुन रही है।पुलिस डूबकर मौत की बात कहकर दबंग अपराधी पक्ष को बचाना चाहती है।इस संबंध में परिवार के कई सदस्यों ने एसएसपी को शपथ पत्र देकर हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। हत्या के पीछे उस दुकान मालिक और उसके बेटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ही है,जिनकी दुकान में वह बाइक मरम्मत का काम करता था।हत्या से पहले बाइक ठीक कराने के नाम से मकान मालिक और उसके तीन बेटे दो बाइकों से उसे घर से बुलाकर ले गए थे। एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर के तालाब किनारे सत्यवीर नामक युवक की लाश मिली थी। उसका चेहरा काला पड़ा हुआ था। जैसे किसी ने पहचान छिपाने को कोई कैमिकल उसके चेहरे पर डाला हो। अपने गांव ललेई चौथे दिन भी सत्यवीर घर नहीं पहुचा था। लाश मिलने की जानकारी होने पर उसके परिवार वाले तालाब पर पहुंच गए और उसकी शिनाख्त की।पुलिस ने डूबने से मौत की बात कहकर बताई।परिवार वालों का कहना है कि उनके हस्ताक्षर भी करवा लिए।उसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

मृतक के भाई ब्रजपाल व हुकुम सिंह पुत्रगण रामगोपाल, उसका चाचा शिशुपाल और उसकी मां मुन्नी देवी ने एसएसपी को शपथ पत्र देकर हत्या का मामला बताया है। कहा है कि सत्यवीर ढाई साल से किराए पर एक दुकान लेकर बाइक मरम्मत का काम करता था।इसकी वजह से मकान मालिक के परिवार में उसका आना-जाना था।दुकान स्वामी की नातिन से उसके संबंध बन गए थे। आरोप है कि दुकान स्वामी और उसके तीन लड़कों ने उसे मारकर तालाब के किनारे फेंक दिया।उसकी लाश 14 अगस्त को तालाब के किनारे मिली थी।आरोप है कि दुकान स्वामी और उसके लड़के सत्यवीर को 11 अगस्त को घर से बाइक मरम्मत के नाम पर बुलाकर ले गए थे।रास्ते में उसके चाचा ने भी उन्हें दो बाइकों पर चार लोगों को जाते देखा था।

मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाए जाने की मांग:-मृतक के परिजनों का कहना है।कि पुलिस सत्यवीर की मौत डूबने की सामान्य घटना मान रही है। जबकि यह हत्या का मामला है।हत्या में ही रिपोर्ट दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। मृतक के बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जाए।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ अग्निकांड में मृत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व निकाला कैंडल मार्च

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा, कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और राष्ट्र की आत्मा का प्रतीक हैं

Amroha News-अमरोहा में शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, गौ हत्यारों का साथ देने वाले भी पापी, जानें विस्तार से

 भड़काऊ वीडियो पोस्ट शेयर करने के विरुद्ध नाजिया इलाही के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की  

Amroha News : वृद्ध का शव गंगा किनारे मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

Moradabad News : फायर NOC न मिलने पर चाणक्य कोचिंग अकैडमी सील

Leave a Reply