डीएम ने स्नान घाटों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया दौरा
बदायूं।जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न स्नान घाटों का निरीक्षण कर वहां स्थाई व्यवस्था कराने तथा आगामी मुख्य स्नानों पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने विभिन्न घाटों के निरीक्षण के दौरान स्थाई रूप से पी0ए0 सिस्टम,बैरिकेडिंग,प्रकाश व सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।सभी स्नान शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न हो।

उन्होंने घाटों पर आमजन व श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग, पेयजल व शौचालय आदि व्यवस्थाओं के लिए संकेतक भी लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों के दोनों छोरों पर जाकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
उन्होंने कहा कि मुख्य स्नान से पूर्व सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए।अधिकारियों की ड्यूटी समय से लगाई जाए तथा मुख्य स्नानों पर अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे।आसपास के ग्रामों के प्रधानों व सभा्रंत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सके।गोताखोरों की सूची भी आवश्यक रूप से बनाई जाए ताकि सभी स्नान शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न हो।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

