मुकदमे की पैरवी को कचहरी आए बुजुर्ग के साथ दबंगों ने दिखाई दबंगई, गाली-गलौज मारपीट कर बुजुर्ग को किया घायल
पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ कर थाना पुलिस को सौपा,
जबकि दो अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर हुए फरार
सहसवान।कचहरी परिसर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बुजुर्ग अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी परिसर में आया था।तभी वहां पर मौजूद दबंगों ने बुजुर्ग को देखकर उसे पर हमला कर दिया।बुजुर्ग के साथ मारपीट होती देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई।मारपीट के दौरान कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गई।कचहरी परिसर में मौजूद वकीलों ने आरोपियों को दौड़ा लिया।वही सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी वकीलों की मदद से एक आरोपी को मौके से पकड़ लियाlदो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

दबंगों के हमले बुजुर्ग घायल हो गया।बुजुर्ग के साथ हो रही मारपीट से न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गई वह मौजूद वकीलों ने पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगा दी और मारपीट कर रहे एक अभियुक्त को धर दबोचा।वहीं तीन अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।इस संबंध में राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है।जांच पड़ताल की जा रही हैं।आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
रिपोर्ट -एस.पी सैनी (समर इंडिया)

