अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ससुरालियों को नशा देकर नकदी और जेवर लेकर भागी दुल्हन..छानबीन में जुटी पुलिस

On: July 23, 2024 10:18 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ससुरालियों को नशा देकर नकदी और जेवर लेकर भागी दुल्हन..छानबीन में जुटी पुलिस

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सरौरिया में एक नवविवाहिता अपने ससुराल वालों को बेहोश करके उनके घर से जेवर और नकदी लेकर भाग गई। परिवार वालों ने उसका बरेली तक पीछा किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और न ही अब शादी कराने वाला मिल रहा है।

ग्राम सरौरिया निवासी अर्जुन की एक सप्ताह पहले बरेली निवासी रानी से मंदिर में शादी हुई थी। अर्जुन के परिवार वालों का कहना है कि रविवार रात रानी ने खाना बनाया और उसने खाने में नशा करने वाली कोई चीज मिला दी, जिससे उनके परिवार वाले खाना खाकर बेहोश हो गए। जब वह सोमवार सुबह उठे तो घर में दुल्हन नहीं थी।घर से सारा माल जेवर और नकदी चोरी हो चुका था। इसके बाद परिवार वालों ने दुल्हन को तलाश करना शुरू कर दिया। उन्हें पता चला कि दुल्हन को शादी में जो चप्पल दी गई थी उसमें की एक चप्पल करेंगी रेलवे स्टेशन पर पड़ी मिली है। इससे परिवार वाले उसे ढूंढते हुए करेंगी स्टेशन पहुंच गए। उन्हें शक हुआ कि दुल्हन ट्रेन में सवार होकर बरेली चली गई है। इससे परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। बरेली में जिस व्यक्ति ने अर्जुन की शादी कराई थी। वह अपने घर पर ताला डालकर भाग गया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।समर इंडिया..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply