अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खेत की रखवाली करने गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला

On: May 24, 2026 5:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खेत की रखवाली करने गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला

बदायूं।खेत की रखवाली करने गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सांड़ के हमले में किसान की मौत होने की आशंका जताई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरगनपुर का है।ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश ने बताया कि गांव निवासी लटूरी पुत्र तेजपाल शनिवार देर रात अपने खेत की रखवाली करने गए थे।आज रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों का कहना है कि खेत के आसपास सांड़ घूमते रहते हैं और आशंका जताई जा रही है कि किसी सांड़ ने हमला कर लटूरी को पटक-पटक कर मार डाला।घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह और सीओ केके तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।उपनिरीक्षक राम सेवक सिंह राठौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply