घर के मुख्य द्धार की किवाड़ तोड़कर घुसे आरोपियों ने छत पर लेटे हुए युवक को मारपीट कर नीचे फेंका, हाथ पैर टूटे
पीड़ित के भाई ने पिता पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध गंभीर धारा में मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक सप्ताह बाद पुलिस ने मामले की आरोपियों के विरुद्ध की रिपोर्ट दर्ज
बदायूं।जनपद के थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम खानपुर दया निवासी अनिल कुमार पुत्र देवी सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसका भाई सुनील छत पर लेटा हुआ था की इसी बीच ग्राम के ही बुद्ध पाल पुत्र श्रीपाल राजकुमार छोटे पुत्र बुधपाल सिंह सुबह 6:00 बजे के लगभग एक राय होकर घर के मुख्य द्वार की किवाड़ तोड़कर घर में जबरन प्रवेश कर गए तथा उन्होंने छत पर लेटे हुए मेरे भाई सुनील के साथ गाली गलौज मारपीट प्रारंभ कर दी।तथा जब मेरे भाई ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर जान से मार देने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया।
जिससे उसके दोनों हाथ पैर टूट गए पीड़ित भाई का उपचार बरेली के चिकित्सालय में चल रहा है अनिल कुमार के प्रार्थना पत्र पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के विरुद्ध थाना दातागंज पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिस पर थाना दातागंज पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 306 धारा 333 ,115/2, 324/4,110 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl
रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

