अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tansen festival 2023:तानसेन समारोह में बनेगा तबला वादन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

On: December 24, 2023 6:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Tansen festival भोपाल:यूनेस्को की संगीत नगरी ग्वालियर आज सुर, लय और ताल के अद्भुत संयोजन का साक्षी बनेगी। 99वें तानसेन समारोह के दौरान ताल दरबार कार्यक्रम में तबला वादन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा।

Tansen festival प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजली देते हुए ग्वालियर दुर्ग पर 1500 तबला वादक सुर, लय और ताल का अद्भुत संयोजन प्रस्तुत करेंगे।

तबला दरबार’ में कोलकाता, मुंबई, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य 50 से ज्यादा शहरों से आए तबला वादक समवेत प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कल्चर विभाग के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर किया जाएगा।

Tansen festival प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि तानसेन समारोह के दौरान तानसेन सम्मान वर्ष 2022 और राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2022 प्रदान किया जाएगा।

पण्डित गणपति भट्ट हासणगि को गायन में उल्लेखनीय योगदान के लिए तानसेन सम्मान वर्ष 2022 और मालव लोक कला केन्द्र, उज्जैन को राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2022 प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय हैं कि संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन ग्वालियर के सहयोग से 22 से 28 दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन को समर्पित तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Samarindialower

Bajaj की धांसू Bike में मिल रहा Powerful इंजन, जानिए फीचर्स

Bajaj CT 125 X

Maruti की इस ज़बरदस्त SUV ने मार्किट में मचाया धमाल, जानिए फीचर्स

Maruti Suzuki Dzire

Dare to Dream Scheme:डी2डी 2.0 (2020) और डी2डी 3.0 (2021) सफलतापूर्वक आयोजित किए गए

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!