अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

नदी में स्नान करते समय स्टंट व सेल्फी लेना हो सकता है घातक

On: July 19, 2024 2:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नदी में स्नान करते समय स्टंट व सेल्फी लेना हो सकता है घातक

बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने डूबने से बचाव हेतु सुरक्षा के उपाय के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया कि यदि तैरना ना आता हो तो नदी, नहर, नाले, तालाब आदि में कदापि न जायें एवं अपने स्वजन को भी जाने से रोके। बच्चों को पुलिया या ऊँचे टीलों से पानी में कूद कर स्नान करने से रोकें। अति आवश्यक हो तो ही पानी में उतरें एवं गहराई का ध्यान रखें। ओवरलोडेड नौकाओं में न बैठें। कोशिश करें किसी नदी, पोखर, तालाब या जल श्रोत में सामूहिक रूप से स्नान करने जाते समय साथ में 10-15 मीटर लम्बी रस्सी या धोती या साड़ी अवश्य रखें।
उन्होंने बताया कि नदियों, नहरों जलाशयों या अन्य जल श्रोतों के पास लिखी हुई चेतावनी की अवहेलना न करें। छोटे बच्चों को घाटों एवं जल श्रोतों के समीप न जाने दें। किसी के उकसावे में आकर पानी में छलांग न लगायें। नदियों या अन्य जल श्रोतों के घाटों पर रीति-रिवाजों एवं संस्कारों का निर्वहन करते समय सावधानी बरतें। नदी या तालाब में तैरते या स्नान करते समय स्टंट न करें, सेल्फी आदि न लें ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।
उन्होंने जनपद के समस्त सम्मानित ग्राम प्रधानों एवं नागरिकों से अपील की है कि नदियाँ, तालाबों अथवा अन्य जल श्रोतों के पास बच्चों को न जाने दें। जल श्रोतों में डूबने के कारण जनहानि होती है इसलिए सतर्कता बरतने और जागरूकता फैलाने का हर सम्भव प्रयास करें।समर इंडिया…..

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply