अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दरोगा और पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप, चौकी परिसर में धरने पर बैठे किसान

On: June 15, 2026 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दरोगा और पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप, चौकी परिसर में धरने पर बैठे किसान

बदायूं में बरेली रोड स्थित नवादा पुलिस चौकी के एक दरोगा व पुलिसकर्मियों पर वसूली करने एवं फरियादियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है।इससे आक्रोशित किसानों ने आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक असली) के पदाधिकारियों के साथ चौकी परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

भाकियू पदाधिकारियों के साथ विकास पटेल,सूरजपाल,कमल गुप्ता,अशोक पटेल,प्रताप सिंह,अवनेश शर्मा,हरवंश पटेल,अनूप, द्वारिका सिंह, कमला देवी,गंगा सिंह,हरीश पटेल,विपिन कुमार,राजपाल आदि चौकी परिसर में धरने पर बैठ गए।भाकियू नेताओं ने लगाया है कि दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर सेटिंग की जाती है। बाद में डरा धमकाकर पीड़ित से ही वसूली की जाती है। क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आरोप लगाया कि कई ऐसे मामले सामने आए,जिनमें दोनों पक्षों की बात सुने बिना एक-तरफा कार्रवाई कर दी गई।किसानों ने आठ बिंदुओं को उठाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की।फरियादियों से गलत व्यवहार व वसूली करने वाले दरोगा व पुलिसकर्मियों को चौकी से हटाने की मांग की।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply