अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mulayam पर टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

On: January 22, 2025 8:20 PM
Follow Us:
SP workers demonstrated over remarks on Mulayam
---Advertisement---

बहराइच/मैनपुरी। महंत राजू दास की सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक Mulayam सिंह यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर आक्रोश थमता नहीं नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार उनपर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बहराइच में कलेक्ट्रेट परिसर के पास उनका पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। स्वर्गीय Mulayam सिंह यादव पर की गई टिप्पणी से नाराज समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता आज जिला अध्यक्ष नंदेश्वर यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां सभी में उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका । प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं । उनका कहना है कि महंत राजू दास सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अगर ऐसा नहीं होता है। तो समाजवादी कार्यकर्ता वृहद आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि बीते दिनों महंत राजू दास की और से की गई टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं । मैनपुरी में आज लोहिया वाहिनी के कार्यकताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अयोध्या के महंत राजू दास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की माँग की। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास को ज्ञापन देने के बाद लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा कि महाकुम्भ में नेताजी Mulayam सिंह की स्थापित की गई मूर्ति के बारे में राजूदास ने बहुत ही निंदनीय टिप्पणी की है,जिससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है और मैनपुरी कोतवाली में राजू दास के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि Mulayam नेताजी जी को पूरा देश धरती पुत्र के नाम से जानता है,उन्होंने जीवन भर गरीबों,पिछड़ों ,दलितों , किसानों के उत्थान के लिए काम किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने नेता जी को सम्मान देने के लिए महाकुंभ में उनकी मूर्ति स्थापित की है। Mulayam  नेता जी की मूर्ति पर राजू दास ने मर्यादा लांघते हुए बहुत ही गलत टिप्पणी की है। नेता जी का सम्मान सभी समाजवादियों को प्रिय है,उनके सम्मान पर पार्टी कार्यकर्ता आंच नहीं आने देंगे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply