ये बहुत बुरा हुआ है। आखिरकार सोनम ही बेवफ़ा निकली आख़िर क्या हो गया इस दुनिया को यार। आजकल अपने पतियों को करने के नए-नए तरीके खोज रही हैं आखिर इसने क्यों लिए सात फेरे? क्यों लगाया राजा के नाम का सिंदूर अपनी मांग में? बहुत घटिया, यह तो पूरी पिशाचिनी निकली
सोनम को यूपी के गाज़ीपुर से पुलिस द्वारा गिरफ़्तार की गई है। बताया जा रहा है कि सोनम का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और उस युवक के साथ मिलकर सोनम ने राजा की हत्या की साज़िश रची थी।
राजा को धोखे से शिलॉन्ग लेकर जाया गया। और बड़ी प्लानिंग के साथ निर्ममता से राजा की हत्या कर दी गई। बीती 11 मई को राजा रघुंवशी के साथ सोनम का ब्याह हुआ था। और 20 मई को राजा व सोनम मेघालय हनीमून मनाने गए थे।
हम लोगों ने भी मेघालय को लेकर क्या-क्या ख्याल नहीं बना लिए थे। लेकिन हक़ीक़त तो कुछ और ही निकली। आज यानि 9 जून की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम ने यूपी के गाज़ीपुर इलाके के एक ढाबे से अपने भाई को एक वीडियो कॉल की। भाई को सोनम ने बताया कि वो गाज़ीपुर में है। तो भाई ने फौरन इंदौर पुलिस को सूचना दी। और इंदौर पुलिस ने तत्काल गाज़ीपुर पुलिस से संपर्क साधकर सोनम को कस्टडी में लेने को कहा।
गाज़ीपुर पुलिस ने सोनम की मेडिकल जांच कराई जिसमें किसी चोट या मारपीट की पुष्टि नहीं होती है। यानि सोनम एकदम सही-सलामत है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सोनम का किसी युवक से अफ़ेयर चल रहा था। और वो अफ़ेयर राजा से शादी करने से काफ़ी पहले से था। राजा से शादी करने के बाद भी सोनम अपने उस प्रेमी के संपर्क में थी।

सोनम और उसके प्रेमी ने राजा को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी। और चार लोगों ने मिलकर शिलॉन्ग में राजा का मर्डर कर दिया। जी हां, सोनम से अलग चार लोग राजा की हत्या में शामिल थे। जिनमें से तीन इंदौर के थे, जिन्हें पकड़ लिया गया है। एक यूपी का था, वो फ़रार है।
मेघालय के डीजीपी एल. नोंग्रांग ने पुष्टि की है कि इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गाजीपुर से हिरासत में ली गई सोनम से पूछताछ जारी है। इसी बीच सोनम की मां संगीता सोनम का भी बयान आया है. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि धन्यवाद जो मिल गई है। ये भी दुख है, वो भी दुख है। लेकिन अभी तो राजा के कातिल का भी पता लगाना है।
पीएम बोले- Modi वादा करता है तो निभाता है
संगीता ने कहा कि क्या सही है और क्या गलत है, यह तो जांच में ही पता चलेगा। मैं क्या ही बताऊं। बेटी मिल गई है लेकिन सच क्या है। अब तो आगे की चीजों का हमें ही सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इंदौर पुलिस के साथ-साथ शिलांग पुलिस भी गाजीपुर पहुं राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी सोनम के सरेंडर के बाद खुले कई चौंकाने वाले राज, पढ़ें लाइव अपडेट्सच रही है।

