अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

प्रेमिका के घर के सामने फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

On: January 15, 2026 5:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

प्रेमिका के घर के सामने फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बदायूं।दातागंज कोतवाली क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक पुरुषोत्तम का शव बृहस्पतिवार को प्रेमिका के घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार पुरुषोत्तम का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका आरोप है।कि इसी बात को लेकर लड़की के भाइयों ने युवक की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया।ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण:-सूचना पाकर दातागंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।दातागंज के कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply