अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सोमवती अमावस्या: बदायूं के कछला घाट पर उमड़ी आस्था, दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

On: June 15, 2026 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सोमवती अमावस्या: बदायूं के कछला घाट पर उमड़ी आस्था, दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

बदायूं जिले में सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। करीब दो लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। सोमवार तड़के से ही स्नान का दौर शुरू हो गया।गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।

कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तड़के पांच बजे से शुरू हो गया,लेकिन सर्वाधिक भीड़ सुबह नौ से पूर्वाह्न तक नजर आई।गंगा किनारे के चारों घाट पर गंगा मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए गंगा किनारे जुटे श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराकर पूजन किया।पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की।प्रसाद वितरण किया।कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर काफी भीड़ दिखी।श्रद्धालुओं में कई परिवार ने कन्याओं और संतों को भोज कराया।

गंगा स्नान करने के लिए बदायूं,बरेली, कासगंज,एटा,हाथरस,फिरोजाबाद आदि जिलों के अलावा राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर से भी श्रद्धालु पहुंचे।राजस्थान के श्रद्धालुओं ने अपनी परंपरा के अनुरूप स्नान-ध्यान किया।घाट के पास लगे मेला में श्रद्धालुओं ने घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं और खानपान के सामान की खरीदारी की। गंगा किनारे के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए।भंडारे में प्रसाद बांटा गया।बच्चों ने खेलकूद के संसाधनों का लुत्फ उठाया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply