अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एक गोवंश भारतीय स्टेट बैंक के ATM में जा घुसा

On: September 7, 2026 8:47 PM
Follow Us:
sbi
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

गंगेश्वरी (अमरोहा)- गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गोवंश के झुंड आसानी से देखे जा सकते हैं। ये पशु राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी के साथ ही हादसों का भी कारण बन रहे हैं।

रहरा कस्बे में शनिवार को आवारा गोवंश का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सड़क पर घूमता हुआ एक गोवंश भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम परिसर में जा घुसा। एटीएम के अंदर पशु के पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रहरा और आसपास के गांवों की सड़कों पर सुबह से लेकर देर रात तक गोवंश के झुंड घूमते रहते हैं। कई बार ये अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसानों को भी खेतों में खड़ी फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोगों ने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़वाने और उन्हें गौशालाओं में सुरक्षित पहुंचाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply