जनपद में आबकारी राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि
गत वर्ष की तुलना में 19.17 प्रतिशत अधिक प्राप्ति
बदायूं।जनपद बदायूं में आबकारी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आबकारी विभाग राजस्व अर्जन से संबंधित विभाग है तथा विभाग के माध्यम से कोई लाभार्थीपरक योजना संचालित नहीं की जा रही है।विभाग का मुख्य कार्य आबकारी राजस्व संग्रहण एवं अनुज्ञापन व्यवस्था का प्रभावी संचालन करना है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद बदायूं में देशी मदिरा की 260 दुकानें, कम्पोजिट शॉप की 77 दुकानें, मॉडल शॉप की 03 दुकानें तथा भांग की 03 दुकानें संचालित हैं। आबकारी विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 591.15 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष मार्च 2026 तक विभाग द्वारा 537.40 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति की गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 90.91 प्रतिशत है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर राजस्व प्राप्ति के मामले में जनपद बदायूं को 29वां स्थान प्राप्त हुआ है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त 537.40 करोड़ रुपये का राजस्व, गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की 450.95 करोड़ रुपये की तुलना में 86.44 करोड़ रुपये अधिक है।इस प्रकार जनपद में आबकारी राजस्व में 19.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
जनपद में आबकारी राजस्व में हुई यह वृद्धि विभाग की प्रभावी कार्यप्रणाली एवं राजस्व संग्रहण की सुदृढ़ व्यवस्था का परिणाम है। विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में भी राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी