एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: कांस्टेबल का कमरा जला, एक झुलसा
दातागंज। देर रात एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई।आग ने देखते ही देखते पूरे कमरे को चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सामान जल गया।घटना के दौरान कमरे में मौजूद एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना दातागंज कोतवाली के सामने बने पुलिस आवासों में हुई।यहां कांस्टेबल राजकुमार आवास के एक कमरे में रहते हैं। बताया जाता है कि देर रात कमरे में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी।कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।घटना के बाद आवास परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।वहीं आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है|रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

