सनसनी: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
पारिवारिक विवाद में गई जान या हुआ कोई हादसा: अभय की मौत से गांव में कोहराम
बदायूं जिले के थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव आजमपुर बिसौरिया के निवासी युवक का परिवार में विवाद हो गया था।इसके बाद युवक शव का गांव के बाहर बाग में लटकता मिला।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।गांव में गम का माहौल है।थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बिसौरिया निवासी अवधेश सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अभय प्रताप का घर में गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।इसके बाद अभय प्रताप घर से नाराज होकर चला गया था।इसके बाद देर शाम तक अभय के घर नहीं आने पर परिजनों को चिंता सताई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।काफी तलाश करने के बाद उसका कोई पता नहीं चला।
इसके बाद परिवार को सूचना मिली कि अभय का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ पर लटका हुआ है।परिजनों ने उसको उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।हजरतगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत से पर्दा उठ सकेगा।परिजनों ने कोई तहरीर या किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

