अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सनसनी: चौराहे के पास मिला किशोर का शव, हत्या या हादसा गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

On: June 20, 2026 7:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सनसनी: चौराहे के पास मिला किशोर का शव, हत्या या हादसा गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बदायूं के बिल्सी कस्बे में शनिवार तड़के करीब चार बजे सनसनी फैल गई,जब अशोक सम्राट चौक के पास 15 वर्षीय किशोर का शव पड़ा मिला।शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।मृतक की पहचान साहिबगंज निवासी रमेश किरारी के पुत्र सत्यम के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार सत्यम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।मृतक के पिता रमेश किरारी ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनके बेटे का शव अम्बियापुर चौराहे के पास पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे,जहां बेटे का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं:-घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बेटे के साथ क्या हुआ,कैसे उसकी मौत हुई,इसकी जानकारी पुलिस ही बताएगी।बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह के अनुसार शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा।फिलहाल किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है।पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हैरान करने वाला खुलासा: मोर्चरी में लाशों से गहने चुराने वाले वीरू ने अब तक कितने शवों पर साफ किया हाथ: पुलिस करेगी पड़ताल

मंदिर परिसर में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

सम्पूर्ण समाधान दिवस : DM के अधिकारियों को सख्त निर्देश…प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

संदेह के घेरे में खाकी: मर्डर केस में पुलिसकर्मी की संलिप्तता जांचने पहुंची एसओजी

काल का क्रूर प्रहार: बहन की शादी से पहले भाई की मौत, विदाई के बाद नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एक रात, चार वारदात: तीन घरों में चोरी के बाद शिव मंदिर का दानपात्र उखाड़ ले गए बेखौफ चोर

Leave a Reply