हैरान करने वाला खुलासा: मोर्चरी में लाशों से गहने चुराने वाले वीरू ने अब तक कितने शवों पर साफ किया हाथ: पुलिस करेगी पड़ताल
बदायूं|जिला अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर ने वाली वारदात को अंजाम देने वाले बर्खास्त ठेका कर्मी वीरू ने अपनी तैनाती के दौरान कितने शव उसने मोर्चरी तक पहुंचाए हैं उनकी पड़ताल अब गहनता से की जाएगी।अस्पताल के अंदर मृत महिला के कानों से कुंडल निकालने का मामला सुर्खियों में आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब आरोपी वीरू की हर गतिविधि की जांच करने के निर्देश दिए हैं।ताकि उसका पूरा सच सामने आने के बाद पुलिस की मदद से उस पर शिकंजा कसा जा सके।बुधवार की रात दातागंज के परा मोहल्ले की रहने वाली शहाना बी को जिला अस्पताल लाया गया था।


