अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Shimla Bar Association ने ऑपरेशन सिंदूर एवं भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

On: May 21, 2025 4:12 PM
Follow Us:
Shimla Bar Association
---Advertisement---

शिमला। Shimla Bar Association द्वारा भारतीय सेना के अद्वितीय साहस एवं हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कोर्ट परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा न केवल देशभक्ति की भावना का प्रतीक रही, बल्कि अधिवक्ता समुदाय के राष्ट्र के प्रति समर्पण का भी जीवंत उदाहरण बनी।

मैं महाकुंभ में 1 महीना 20 दिन रहा, किसी ने नहीं की कोई शिकायत : BJP MP Sakshi Maharaj

इस गरिमामयी अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना के पराक्रम, बलिदान और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम सैनिकों के सम्मान और गौरव को समाज के हर स्तर तक पहुँचाएं। उन्होंने Shimla Bar Association की इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

इस आयोजन में कैलाश फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन रवि मेहता जी, भारतीय जनता पार्टी, जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता एम. सी. भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त Shimla Bar Association के अनेक सम्मानित सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें प्रमुख रूप से मुनिश महेंद्रू, विपिन शर्मा, भूषण शर्मा, दिनेश चौहान, सुनीता सूद, संजीव शर्मा, रानी ठाकुर एवं महेंद्र ठाकुर सहित अनेक अधिवक्ता गण उपस्थित रहे, जिन्होंने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर वीर जवानों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Shimla Bar Association तिरंगा यात्रा कोर्ट परिसर से आरंभ होकर गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई

तिरंगा यात्रा कोर्ट परिसर से आरंभ होकर गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे समस्त परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता एम. सी. भारद्वाज ने सभी विशिष्ट अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की देशभक्ति पूर्ण गतिविधियाँ समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रीय एकता का संचार करती हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply