अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

झोलाछाप के इलाज के बाद सात वर्षीय बालक की बिगड़ी हालत, मौंत 

On: June 2, 2026 4:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

झोलाछाप के इलाज के बाद सात वर्षीय बालक की बिगड़ी हालत, मौंत 

बदायूं| बिनावर में सात वर्षीय बालक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने गांव में ही इलाज कराया,लेकिन हालत और खराब हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।गुस्साए परिजनों ने झोलाछाप के यहां हंगामा किया।बाद में बिना पोस्टमार्टम शव को दफन कर दिया गया।मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा का है।यहां के रहने वाले दानिश का सात वर्षीय पुत्र आरिस हुसैन कई दिनों से बीमार चल रहा था।परिजनों ने उसका इलाज गांव में झोलाछाप के यहां इलाज कराया।आरोप है कि झोलाछाप द्वारा दी गई दवा के बाद बालक की हालत और बिगड़ गई।

हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।वहां डाक्टर ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी।इसके बाद परिजन बालक को बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराने लगे।निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आरिस हुसैन की मौत हो गई।बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।गुस्साए परिजनों ने गांव पहुंचकर झोलाछाप के यहां हंगामा किया।हंगामे की सूचना मिलते ही झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर वहां से चला गया।बाद में परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही दफन कर दिया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि घटना के संबंध में थाने पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News : वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी में कल गरजेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाई अलर्ट पर प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

Hasanpur News-हसनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत और अरुण कुमार को दी भावभीनी विदाई

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Leave a Reply