अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रेम सिंह कश्यप का बीमारी के चलते हुआ निधन… 

On: February 14, 2025 3:22 PM
Follow Us:
वरिष्ठ भाजपा नेता स्व डॉ प्रेम सिंह कश्यप
---Advertisement---

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ प्रेम सिंह कश्यप का बीमारी के चलते हुआ निधन… 

सहसवान।विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज,निष्ठावान, कर्मठ,जुझारू, निर्भीक,लोकप्रिय,परिश्रमी,मृदु व्यवहार,लगनशील मिलनसार वरिष्ठ भाजपा नेता 49 वर्षीय डॉ प्रेम सिंह कश्यप का 11:00 बजे के लगभग बदायूं मेरठ राज्य मार्ग स्थित ग्राम मचौना की मढैया आवास पर निधन हो गया वह लगभग दो वर्षों से बीमार चल रहे थे।
डॉ प्रेम सिंह कश्यप सहसवान विधानसभा क्षेत्र में डॉक्टर के नाम से जाने जाते थे वह लगभग 36 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।

वरिष्ठ भाजपा नेता स्व डॉ प्रेम सिंह कश्यप
वरिष्ठ भाजपा नेता स्व डॉ प्रेम सिंह कश्यप

वह भाजपा के कई पदों पर कार्य कर चुके थे।वर्ष 2014 में डॉक्टर प्रेम सिंह कश्यप की लगन जुझारूपन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें सदस्य भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन बुरे एग्रीकल्चर भारत सरकार बनाया था। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के डॉ प्रेम सिंह कश्यप पूर्व विधायक स्वर्गीय मीर मजहर अली उर्फ नन्हे मियां के बाद दूसरे मात्र एक ऐसे नेता थे जिन्हें बदायूं जनपद से बाहर लखनऊ दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज कार्यकर्ता उन्हें डॉक्टर कहकर संबोधित करते थे तथा उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
डॉ प्रेम सिंह कश्यप के निधन का समाचार मिलते ही भारी तादाद में समाज के तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर दिग्गज आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके शब पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दुख की घड़ी में परिजनों को ईश्वर से धैर्य धारण रखने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।डॉ प्रेम सिंह कश्यप के शव को शाम 5:00 बजे के लगभग उनके पैतृक आवास से सुर्करा गंगा घाट पर ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply