नई दिल्ली, । भाजपा सांसद Sambit Patra ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश में अपने भाषण के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारतीय सेना और राष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया।
भारतीय सेना ने जो किया उससे कांग्रेसी ‘सबूत गैंग’ खुश नहीं, हिंदुस्तान की इन गब्बरों की पराजय निश्चित : Sambit Patra
Sambit Patra ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस लहजे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया और भारत के लिए “सरेंडर” जैसे शब्दों का उपयोग किया, वह न केवल एक विपक्षी नेता के लिए अनुचित है, बल्कि यह दर्शाता है कि वह एक जिम्मेदार राजनेता के लिए अयोग्य हैं।
Sambit Patra ने कहा कि भारत ने कभी आतंक के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया और 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत उभरा है, जो आतंकवाद को करारा जवाब देता है।
Sambit Patra ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पहली बार एक परमाणु शक्ति संपन्न देश (पाकिस्तान) में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया। इस ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए, सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के 11 एयरबेस नष्ट किए गए, ये तथ्य रिकॉर्ड पर हैं और सबूत मौजूद हैं। इसके बावजूद, राहुल गांधी ने इस ऑपरेशन का मजाक उड़ाया और भारत के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भारत आतंकवाद के सामने कभी झुका नहीं और न ही भविष्य में झुकेगा।
उन्होंने 26/11 मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारें केवल “डोजियर” भेजकर जवाब देती थीं, लेकिन अब मोदी सरकार “डोज” (करारा जवाब) देती है।
Sambit Patra भारत ने कभी आतंक के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर डोकलाम विवाद का भी हवाला दिया, जब भारत और चीन के बीच तनाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राहुल गांधी और उनका परिवार भारत के विरुद्ध जासूसी करते हुए चीनी टेंट के नीचे पकड़ा गया था।

