नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता Sambit Patra ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए सवालों का जवाब दिया है। Sambit Patra ने कहा, “यूएस के एक बड़े मिलिट्री एक्सपर्ट हैं- जॉन स्पेंसर।
‘भारतीय सेना ने आतंकियों को मिट्टी में मिलाया’, Sambit Patra- 50 साल में जो नहीं हो सका वो इस बार हुआ
Sambit Patra का एक तथ्यों से भरा आर्टिकल छपा है, जिसमें स्पेंसर बताते हैं कि भारत में बनी टेक्नोलॉजी के माध्यम से किस प्रकार भारत और उसकी सेना ने आतंकवाद पर जीत हासिल की है और वहीं पाकिस्तान के चीन निर्मित हथियार धराशायी हुए। इस आर्टिकल को सभी को पढ़ना चाहिए और इस विषय पर गर्व करना चाहिए।
जॉन स्पेंसर का ये अकेला आर्टिकल नहीं है। पूरे विश्व में, हर देश में आज भारत को लेकर एक सकारात्मक सोच है। आज देश की आर्मी को हर कोई सलाम कर रहा है, लेकिन ऐसे में मुझे दुख होता है कि कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं, खासकर कांग्रेस, जिन्होंने शुरुआत में तो कहा कि हम देश और सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन एक दिन भी ये सरकार और हिंदुस्तान के साथ खड़े नहीं थे।
पहले दिन से ही राहुल गांधी, जयराम रमेश और उनके तमाम लोगों ने भारत की सेना और शौर्य पर सवाल उठाया है। भारतीय सेना ने जो किया उससे ये ‘सबूत गैंग’ खुश नहीं है।”संबित पात्रा ने कहा, “आप सोचकर देखिए कि जयराम रमेश के बयान में कहा जाता है कि ‘यहां आतंकवादी घूम रहे हैं और वहां सांसद घूम रहे हैं।’
Sambit Patra जयराम रमेश के बयान में कहा जाता है कि ‘यहां आतंकवादी घूम रहे हैं और वहां सांसद घूम रहे हैं
एक ही सांस में आपने आतंकवादियों को सांसदों के साथ समान कर दिया। जो सांसद बाहर डेलिगेशन में गए हैं, वो घूमने नहीं गए हैं, वो भारत के पक्ष को मजबूती से विश्व के दरबार में रखने गए हैं। उसमें आपके भी सांसद हैं, जो अच्छे तरीके से देश के विषय को विश्व पटल पर रख रहे हैं।”

