Sahaswan News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो लोग गंभीर घायल
सहसवान।थाना क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर आज शनिवार सुबह हादसा हो गया।गांव सुल्तानपुर के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।दो लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।पुलिस ने अनुसार, बिसौली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी आकाश, सनोज और मंजू बाइक पर सवार घर बिसौली लौट रहे थे।गांव सुल्तानपुर गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक को कार से टक्कर लग गई।इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी सहसवान पहुंचाया।

